तेज गति का कहर,नवविवाहित दूल्हा समेत एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी ।
Report By :- Zishan Ali With Md.Wasim
आरा-भोजपुर । जहां किसी विवाह किसी इंसान का सबसे खास पल होता है, वहीं इंसान अपने विवाह को लेकर इतना ज्यादा उत्सुक्ता रहता है शायद थी इस उत्सुकता को बयान करना शब्दों में मुश्किल है ,और शादी का पल जो होता है हमेशा यादगार रह जाता है, लेकिन यही शादी पल कभी कभी किसी के लिए काफी दर्दनाक हो जाता है। और लंबे समय तक जेहन में एक दर्द बन के रह जाता है।
हम बात कर रहे हैं भोजपुर जिला के अगियाव बाजार थाना क्षेत्र के अमेहता गांव निवासी सिपाही सिंह के 22 वर्षीय पुत्र राम कुमार सिंह उस वक्त दुर्घटना में जख्मी हो गए ,जब वह अपने ही विवाह के बाद विदाई समारोह संपन्न करने के बाद अपने घर के लिए मोटरसाइकिल से निकल पड़े ।
सभी कुछ सामान्य चल रहा था , तभी गड़हनी- चरपोखरी मूर्ख मार्ग पर तेज गति से आ रही मारुति गाड़ी ने मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी जिससे नवविवाहित दूल्हा समेत एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिनको प्राथमिक उपचार के लिए पीरो पीएचसी ले जाया गया जहां से प्रथमिक उपचार के बाद आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया।वहीं डॉक्टर की माने तो जख्मी दूल्हे का एक पैर में काफी गम्भीर रूप से जख्मी है जिसके बेहतर उपचार के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
Comments
Post a Comment